फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cusin brother did rape with daughter

बच्ची के साथ तहेरे भाई ने किया रेप

Fri, 13 Oct 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Fri, 13 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
cusin brother did rape with daughter
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
नौ साल की मासूम बच्ची से उसके ही तहेरे भाई ने दुष्कर्म कर डाला। इस किशोरवय आरोपी के साथी दो किशोर इस दौरान वहीं पीड़िता को घेरे खड़े। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए पिता जब थाने के लिए चला तो आरोपी के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाकर पीड़िता के परिवार को एक दिन गांव से बाहर ही नहीं निकलने दिया। गुरुवार को इस मामले की रिपोर्ट इगलास कोतवाली में दर्ज हुई है।
विज्ञापन


बताते हैं कि बुुधवार को नौ साल की इस बच्ची को तीन किशोर समीप ही खाली पड़े घर में खींच ले गए। तहेरे भाई ने रेप किया जबकि उसके दो साथी वहीं खड़े रहे। इन आरोपियों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। बच्ची ने जब दरिंदगी का विरोध किया तो रेप के आरोपी ने उसके माता-पिता की हत्या कर देने की धमकी दी, जिससे वह सहम गई। 
विज्ञापन


बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के माता-पिता से शिकायत की तो जेठानी ने आरोपी किशोर को दो-चार थप्पड़ मारकर मामला रफा-दफा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद माता-पिता पीड़िता को लेकर थाने के लिए निकले तो आरोपी के परिवार ने गांव के लोगों को बुलाकर पंचायत शुरू कर दी। मामूली बात बताते हुए बदनामी न फैलाने का दबाव बनाने लगे।  पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। आरोपी किशोर फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed