पानी के िलए पार्षद पति को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीखोटी सुनाते हुए गिरेबान पकड़ा, कपड़े फाड़े, नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
पानी के िलए पार्षद पति को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। तीन महीने से मोहल्ला अनारकली, लड़िया, काले खां, वाल्मीकि बस्ती आदि में तीन महीने से पानी नहीं मिलने पर क्षेत्र की महिलाओं ने मंगलवार को पार्षद पति को घेर लिया और गिरेबान पकड़ते हुए कपड़े फाड़ दिए। सोमवार को भी महिलाओं ने पार्षद पति गवर्नर सिंह लोदी के घर पर घेराव किया था। मंगलवार को भी महिलाएं पहले लोदी के आवास पर पहुंची थीं। लेकिन वहां नहीं मिले तो झम्मनलाल स्थित कार्यालय पहुंच कर महिलाओं ने हंगामा काटा। बाद में एक दिन का अल्टीमेटम देने के बाद महिलाएं शांत हुईं। तय हुआ कि गुरुवार को सभी लोग नगर आयुक्त और महापौर से मिलेंगे। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इनके पुतले फूंके जाएंगे। वार्ड संख्या 8 से पार्षद हेमलता के क्षेत्र में कई मोहल्लों में पिछले तीन महीनों से पेयजल आपूर्ति बाधित चल रही है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि केवल एक या दो दिन ही पानी की आपूर्ति रही। कई बार अधिकारियों से कहा लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एक महीने पहले भी क्षेत्र की महिलाओं ने पार्षद के घर पर ताला जड़ कर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को करीब 40-50 महिलाएं पहले पार्षद हेमलता के घर पहुंची। वहां पर पार्षद पति गवर्नर सिंह लोदी के झम्मनलाल स्थित ऑफिस पहुंची और घेराव कर लिया। आक्रोशित महिलाओं ने खरी खोटी सुनाते हुए पार्षद पति का गिरेबान पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद एक दिन का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद पार्षद पति जलकल विभाग पहुंच गए। वहां पर इस संकट से जल्द से जल्द निपटने पर विचार किया जा रहा है।