{"_id":"57ab87b64f1c1be15bee5680","slug":"co-iglas-few-calculated-on-the-recovery-of-the-car-two-soldiers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से वसूली पर सीओ इगलास नपे, दो सिपाही भी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी से वसूली पर सीओ इगलास नपे, दो सिपाही भी निलंबित
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी से वसूली पर सीओ इगलास नपे, दो सिपाही भी निलंबित
- फोटो : महीपाल सिंह
सीओ इगलास का हमराह दिनदहाड़े साहब की गाड़ी लेकर स्टाफ वाहनों से अवैध वसूली में लगा था। मगर सीओ को इस बात की भनक न थी। मंगलवार को दिनदहाड़े मथुरा रोड पर अवैध वसूली करता स्टाफ कैमरे में कैद हो गया और इसके फोटो-वीडियो वायरल हो गए।
यह साक्ष्य एसएसपी तक पहुंचते ही एसएसपी ने तत्काल सीओ को हटाते हुए हमराह में तैनात सिपाही गनर व ड्राइवर को निलंबित कर दिया है।
वाकया कुछ इस तरह है कि इगलास सीओ महेश चंद्र की गाड़ी यूपी 81 एजी 0437 पर तैनात स्टाफ काफी समय से मथुरा रोड पर वाहनों से वसूली कर रहा था। इसकी शिकायतें भी मिल रही थीं। मंगलवार को किसी ने दोपहर करीब दो बजे पशुओं से लदे वाहन से वसूली करते हुए की हरकत कैमरे में कैद कर ली।
मोबाइल के कैमरे में कैद तस्वीरों के अनुसार सीओ की जीप में तैनात गनर व ड्राइवर साफ-साफ पशुओं से लदे वाहन के बराबर गाड़ी रोक कर रुपये का लेनदेन कर रहे हैं। बुधवार सुबह ही यह फोटो-वीडियो मीडिया में वायरल होने के साथ-साथ वाट्सएप के जरिये पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच गए।
विज्ञापन
मामला एसएसपी के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने तत्काल सख्त निर्णय लेते हुए सीओ इगलास महेश चंद्र को हटाते हुए तत्काल पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया है, जबकि उनके स्थान पर जिले में नए आए पंकज कुमार श्रीवास्तव सीओ इगलास के पद पर तैनाती दी गई है।
वहीं कैमरे में वसूली में लिप्त दिखाए गए ड्राइवर सिपाही गोविंद व सीओ के सुरक्षा गनर सिपाही राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों के खिलाफ आरोप गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
यह सही है कि सीओ इगलास की गाड़ी पर सवार स्टाफ अवैध वसूली करते हुए कैमरे में कैद हुआ है, जिसके साक्ष्यों को देखते हुए दोनों सिपाहियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही यह भी संदेश दिया गया है कि इस तरह का अपराध किसी का भी माफ नहीं किया जाएगा। -लव कुमार, एसएसपी