फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   chaakoo se godakar taoo ko maar daala

चाकू से गोदकर ताऊ को मार डाला

Thu, 23 Aug 2018 01:55 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 23 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
chaakoo se godakar taoo ko maar daala
चाकू से गोदकर ताऊ को मार डाला - फोटो : Amar Ujala
थाना क्षेत्र के गांव गैयनपुर में एक युवक ने अपने बुजुर्ग ताऊ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सुबह परिजनों को जानकारी हुई। उधर आरोपी ने चंडौस थाने पहुंचकर ताऊ की हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए समर्पण कर दिया। बताते हैं कि मृतक ने अपने हिस्से की दस बीघे जमीन अपने एक भतीजे के नाम पर कर दी थी, जिससे आरोपी गुस्से में था।
विज्ञापन


गांव गैयपुर में मंगलवार की रात करीब नौ बजे रामशरण शर्मा पुत्र श्यामलाल शर्मा (76) घर पर सोए थे। रात करीब तीन बजे भतीजे नरेंद्र उर्फ विक्रम ने ताऊ की गर्दन पर चाकू से कई हमले कर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह दूसरा भतीजा तड़के चार बजे नलकूप से खेतों में पानी लगाकर घर लौटा तो खून से लथपथ पड़े ताऊ को देखकर उसने शोर मचाया। इस पर परिवार के सदस्य भागकर मौके पर पहुंचे। पूरा परिवार पहुंच गया, लेकिन नरेंद्र लापता था। परिजनों का शक उस पर गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो कोतवाल सीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उधर परिजनों का कहना है कि नरेंद्र की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसे ताऊ की हत्या करने का भी भी बिल्कुल अफसोस नहीं है। वह कुछ नहीं बोल रहा। नरेंद्र दो भाइयों में छोटा है और उसकी भी शादी नहीं हुई है। वह इधर-उधर घूमकर पेट भरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अपने ताऊ की हत्या करके आया हूं
इसी बीच नरेंद्र चंडौस थाने पहुंचा और पुलिस कर्मियों को बताया कि वह मैं ताऊ की हत्या करके आया हूूं। हत्या में प्रयुक्त चाकू छिपाने के स्थान के बारे में भी बताया। पुलिस ने तुरंत उसे कस्टडी में लेकर चाकू को भी बरामद कर लिया। आरोपी के चचेरे भाई नरेश पुत्र रामसिंह शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। करीब आठ साल पहले उन्होंने अपने हिस्से की दस बीघे जमीन अपने एक भतीजे के नाम कर दी थी। यही हत्या की वजह बताई जा रही है। आरोपी नरेंद्र दो दिन पहले ही गांव आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed