{"_id":"59779e364f1c1bb3088b4626","slug":"cash-van-loot-case-reveals-6-arrested-recovered-6-05-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश वैन लूट कांड का खुलासा 6 गिरफ्तार 6.05 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश वैन लूट कांड का खुलासा 6 गिरफ्तार 6.05 लाख बरामद
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बदमाशों को मीडिया के सामने पेश करते एसएसपी राजेेश कुमार पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में दिनदहाडे़ कैश वैन से हुई 34.50 लाख की लूट का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 6 लाख पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। वारदात का मास्टरमाइंड सोनू चौधरी है, जिस पर पहले से गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट लगा हुआ है। चार बदमाश फरार हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से तमंचे, कारतूस, लूट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर गैंगेस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। लूट को अंजाम देते समय बदमाशों ने गोली मारकर कैशवैन के सुरक्षा गार्ड राकेश मिश्रा की हत्या कर दी थी। जबकि पिस्टल की बट मारकर कस्टोडियन कलीमुद्दीन को घायल कर दिया था।
पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन सदन कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 17 जुलाई को थाना गांधी पार्क इलाके में धनीपुर मंडी के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में कैश भरने आई सीएमएस कंपनी की वैन से 34.50 लाख रुपया लूटा गया था।
इस घटना को बेहद सुनियोजित तरीके से 10 बदमाशों के गिरोह ने अंजाम दिया। वारदात में घटना स्थल के सामने फुटपाथ पर रोटी का ढाबा चलाने वाला धनीपुर मंडी गेट, विकास लोक कालोनी निवासी आदेश उर्फ रॉकी भी शामिल है। घटना का खुलासा संदेह के घेरे में आए रॉकी की फोन कॉल डिटेल और उसकी बदमाशों से फोन पर हो रही बातचीत का विवरण इकट्ठा करने के बाद हुआ। अलग-अलग स्थानों से इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मास्टरमाइंड सोनू चौधरी पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ढुकपुरा, थाना गोंडा अलीगढ़ है। उस पर अलीगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
ये बदमाश 14 जुलाई को वारदात को अंजाम देने वाले थे, लेकिन लूट करने वाली तीन लोगों की टीम की मोटरसाइकिल पंचर हो गई थी। घटना के बाद रॉकी ही बदमाशों को पुलिस के मूवमेंट और बाद की गतिविधियों की जानकारी दे रहा था। फरार चल रहे सुमित चौधरी ने दो वर्ष पहले अपने भाई अमित के साथ मिलकर रिटायर पीएसी कर्मी पिता मेंबर सिंह की हत्या कर दी थी। यह मूल रूप से मथुरा के थाना मांट के गांव सदीकपुर बाजना का रहने वाला है।
लूट के बाद बदमाश बुलंदशहर और आसपास के शहरों में ही मूवमेंट कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से कुछ ने बीएससी किया है, तो किसी ने बीएससी कृषि किया है। पत्रकार वार्ता के समय एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
10 बदमाशों ने इस तरह बनाई लूट की प्लानिंग
- बदमाश एक दिन एटीएम बूथ के सामने रॉकी के ढाबे पर खाना खा रहे थे। तभी कैश वैन को देखकर योजना बनी। यह सभी लोग जेल से बाहर आए हुए थे। रॉकी इनके लिए मुखबिरी करने को तैयार हो गया।
- सभी बदमाश क्वार्सी स्थित अन्नापुरम कालोनी में सुमित चौधरी के किराए के फ्लैट पर रहने लगे। यह 6 हजार रुपये के किराए पर था। यहां विकास खुजली, सोनू चौैधरी, हनुमान उर्फ दीपक, रजत शर्मा, गोपाल, मोहित, रॉकी, ललित उर्फ टौरी ने वारदात की योजना बनाई। अन्ना पुरम कालोनी में 50 घर हैं। पड़ोसियों ने बताया कि मकान में हमेशा चार-पांच लोग रहते थे और किसी से संपर्क नहीं था।
- रेकी में पता चला कि एटीएम पर कैश वैन सोमवार को 3 बजे, बुधवार को 2.30 बजे और शुक्रवार को शाम 4 से 4.30 बजे के बीच आती है। रजत और सोनू धनीपुर मंडी के एटीएम पर पहुंचे और माहौल देखा।
- अन्नापुरम कालोनी में आकर योजना बनी और एक-एक की भूमिका तय की गई। हनुमान, रोहित और रजत को हथियार व कारतूस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टौरी, सुमित, विकास और सोनू को घटना को अंजाम देने के लिए लूट की मोटरसाइकिलों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत 13 जुलाई को हरदुआगंज के ताला नगरी से अपाचे को लूटा गया।
- ललित और गोपाल को घटना के बाद सभी अभियुक्तों को लूटे गए कैश के साथ सुरक्षित स्थान पर स्कॉर्पियो द्वारा पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- रॉकी को घटना के बाद होने वाली पुलिस की गतिविधियों के विषय में जानकारी देने को कहा गया। लूट में सभी का बराबर का हिस्सा तय हुआ।
किससे क्या मिला
1- सोनू चौधरी के पास से 32 बोर की रिवाल्वर, 4 जिंदा और 2 खोखा कारतूस 32 बोर, लूटे गए 1.35 लाख रुपये, काली अपाचे मोटरसाइकिल
2- रजत शर्मा के पास से 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा और 1 खोखा कारतूस, 1 लाख रुपये लूटे गए, एक इग्निटर बाइक सफेद रंग की
3- हनुमान उर्फ दीपक के पास से 315 बोर का तमंचा, 3 जिंदा और 1 खोखा कारतूस, लूटा गया 1 लाख रुपया कैश
4- अरुण राघव उर्फ टौरी के पास से 315 बोर का तमंचा, 3 जिंदा और 2 खोखा कारतूस, लूटा गया 65 हजार रुपया
5- आदेश उर्फ रॉकी के पास से 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा और 1 खोखा कारतूस, लूटा गया 95 हजार रुपया
6- मोहित पुत्र दुष्यंत सिंह के पास से 315 का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारसूत और 1.10 लाख रु.
24 जुलाई को लूटना था एयरटेल का 6 लाख कैश
अलीगढ़। बदमाशों ने बताया कि वे 24 जुलाई को एयरटेल कंपनी का छह लाख रुपये कैश लूटने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के सामने ही एयरटेल कंपनी का आफिस है। इनका कार्यालय तो रमेश विहार चला गया है, लेकिन कैश का काम पुराने आफिस पर ही होता है। इस बात की सटीक जानकारी रजत शर्मा को थी। इसी आधार पर 24 जुलाई को एयरटेल के कैश को लूटने की योजना बना रखी थी।