फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Businessman warned by Criminal

कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी

Wed, 03 Jun 2015 01:20 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 03 Jun 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदुआगंज (अलीगढ़)। कुख्यात शार्प शूटर हरेंद्र राणा-सोनू गौतम गैंग के खास सदस्य निक्की ने मथुरा जेल से कस्बे के प्रमुख कपड़ा व्यापारी से पांच लाख की रंगदारी मांगी है। उसने पहले चिट्ठी भेजकर व्यापारी को धमकी दी और अब फोन पर भी धमकाया है। इतना ही नहीं, व्यापारी की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। निक्की उसे यहां तक फोन पर धमका रहा है कि पुलिस के पास जाने से कुछ नहीं होगा। हम जेल से बैठकर ही तुझे व तेरे परिवार में किसी को भी मरवा सकते हैं। फिलहाल पुलिस सर्विलांस की मदद से जांच में जुटी है।

कस्बे के प्रमुख कपड़ा व्यापारी सोमिल कुमार जैन उर्फ साबू की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि कुछ दिन पहले उन्हें एक चिट्ठी मिली। जिसमें मथुरा जेल में निरुद्ध हरदुआ गांव निवासी निक्की की ओर से लिखा गया था कि उसे 5 लाख रुपये चाहिए। अगर नहीं दिए तो वह उसके व उसके बच्चों के साथ किसी भी तरह की घटना कर सकता है। इस चिट्ठी के मिलने के बाद सोमिल व उनका परिवार दहशत में आ गया। बाद में निक्की के पिता व कस्बे के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ सभी लोग मथुरा निक्की से मिलने गए। वहां जब उससे चिट्ठ की बाबत पूछा तो वह सिरे से नकार गया कि उसने नहीं भेजी। मगर वहां से वापस आने के अगले ही दिन फोन आया कि मैं निक्की बोल रहा हूं, तू लोगों को लेकर क्यों आया था। चिट्ठी मैंने ही भिजवाई थी और अब तुझे रुपये देने होंगे। किसी के पास जाने से कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसके बाद भी उसे कई फोन पुलिस के पास जाने के बाद भी आए और कहा गया कि पुलिस के चक्कर क्यों लगा रहा है। हम जेल से बैठकर कुछ भी करा देंगे। इस पर थाने में तहरीर दी गई है। बता दें कि निक्की पूर्व के संयुक्त हरेंद्र राणा, सोनू गौतम, अरुण फौजी, पंकज भोला, वीनेश गैंग का सदस्य है। इन अपराधियों के साथ वह पूर्व विधायक के भतीजे की कार लूट, आईओसी इंजीनियर अपहरण, श्रीधाम एक्सप्रेस कांड सहित कई घटनाओं में इनके साथ रहा है। पिछले दिनों हरेंद्र राणा के साथ उसकी गिरफ्तारी हुई थी। अब किस ग्रुप के साथ है, यह कुछ नहीं कहा जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed