फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bullet shot from call home

घर से बुलाकर मार दी गोली

Sat, 21 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 21 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bullet shot from call home
demo pic
खैर थाना क्षेत्र के गांव सोफा में दीपावली के दिन शाम के समय गणेश-लक्ष्मी पूजन की तैयारियाें में जुटे युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद जंगल में गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उसकी मौत से पल भर में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की हत्या से गांव में त्यौहार की खुशियां काफूर हो गईं। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि सोफा निवासी सुमित पुत्र औतेश (18) गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे परिजनों के साथ घर पर पूजन की तैयारियाें में लगा था। इसी बीच गांव का एक युवक आया और सुमित को अपने साथ बुलाकर ले गया। इसके बाद जंगल में तमंचे से सुमित को गोली मार दी गई। जंगल से शौच कर लौट रहे ग्रामीणों ने सुमित को लहूलुहान अवस्था में छटपटाते हुए देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन परिजन घायल को छर्रा सीएचसी की ओर लेकर भागे लेकिन सीएचसी में कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। महिलाएं शव से लिपटकर बिलख पड़ीं। गणेश-लक्ष्मी पूजन से पहले गांव में हत्या से सोफा गांव में उदासी छा गई।


जानकारी पर पहुंचे इंस्पेक्टर खैर दिनेश कुमार दुबे के अनुसार मृतक के पिता ने गांव के ही रूपेंद्र और गोविंद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed