फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Box bomb ten Birla

डिब्बा बम धमाके से दहला बरला

Mon, 26 Oct 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/छर्रा (अलीगढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो/छर्रा (अलीगढ़)। Updated Mon, 26 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Box bomb ten Birla
पंचायत चुनाव के चौथे चरण से ऐन पहले बरला के गांव गाजीपुर में डिब्बानुमा बम फटने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। विस्फोट रविवार सुबह उस समय हुआ, जब युवक धान की फसल की कटाई के लिए खेतों पर गया हुआ था। इस बीच नलकूप की कोठरी के करीब पॉलीथिन में लिपटा एक बॉक्स रखा मिला, जिस पर सटे नोट को उखाड़ने के चक्कर में डिब्बे का ढक्कन खुल गया और जोरदार विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा एटीएस, बम निरोधक दस्ता, फील्ड यूनिट आदि की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फटे बम के अवशेष परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन



बताते हैं कि गाजीपुर का 22 वर्षीय गोपाल पुत्र पन्नालाल रविवार की सुबह करीब छह बजे अपने चचेरे भाई अजय के साथ गांव से करीब दो किमी दूर स्थित खेतों पर धान की फसल काटने गया था। जहां खेतों के सहारे चचेरे भाई अजय का नलकूप और इसकी कोठरी है। खेतों पर पहुंचकर गोपाल कोठरी से दरांती लेने गया तो उसे कोठरी के पीछे पॉलीथिन में लिपटा एक आधा किलो का बिस्किट का डिब्बा दिखाई दिया, जिस पर 100 व 10-10 के तीन नोट चिपके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed