फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bablu Gang's gangster Bablu aka Bald was killed

बावरिया गैंग का सरगना था टप्पल में मारा गया बबलू उर्फ गंजा

Sat, 04 Jul 2020 01:05 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bablu Gang's gangster Bablu aka Bald was killed
यमुना एक्सप्रेस वे पर मुठभेड़ में मारे गये बदमाश के बारे में जानकारी करते एसएसपी मुनिराज। - फोटो : Rupesh
यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात नोएडा एसटीएफ व टप्पल पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में मारा गया एक्सल गैंग का एक लाख सात हजार का इनामी लुटेरा दुर्दांत बावरिया गैंग का सरगना था। उस पर हरियाणा में भी पचास हजार का इनाम था। खास बात यह है कि बुलंदशहर के बहुचर्चित हाईवे पर गैंगरेप कांड में सीबीआई को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन



यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीआईजी के फार्म हाउस में हुई डकैती की घटना में भी यह शामिल था। बुलंदशहर व यमुना एक्सप्रेसवे की इन घटनाओं के बाद नूह हरियाणा के गैंग पर शक गया था। मगर, वह गैंग आज तक पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन



 एसएसपी मुनिराज जी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बबलू उर्फ गंजा पुत्र रामपाल निवासी करौली दबुआ कालोनी बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा दुर्दांत बावरिया गैंग का सरगना था। वह घरों में घुसकर व एक्सल फेंककर हाईवे पर वाहनों में लूट व डकैती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब दो माह से नोएडा एसटीएफ यूनिट को इनपुट था कि वह नोएडा, बुलंदशहर व अलीगढ़ के इर्द-गिर्द ठिकाने बदलकर छिपा हुआ है। इसी बीच खबर लगी कि वह अब यमुना एक्सप्रेसवे पर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है।


बृहस्पतिवार रात टप्पल पुलिस के साथ मिलकर हुए ऑपरेशन में एक्सप्रेसवे के पुल नंबर 53-25 हैथल सिमरौठी मार्ग के सामने सर्विस रोड के पास मुठभेड़ में यह सफलता मिली। इस दौरान इसके तीन-चार साथी भागने में सफल रहे हैं। इस मौके पर एसपी क्राइम डॉ.अरविंद व मुठभेड़ में शामिल पूरी टीम मौजूद रही।

मारे जाने की खबर पर सीबीआई ने लिया अपडेट
एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2016 में बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में हाईवे पर कार सवार महिलाओं संग लूट व सामूहिक दुष्कर्म कांड में जब सीबीआई जांच शुरू हुई तो उसका नाम सामने आया था। सीबीआई टीम तभी से इसको खोज रही है। मगर इसका सुराग नहीं लगा।

शुक्रवार सुबह सीबीआई ने इसके मारे जाने की खबर पर जिला पुलिस से जानकारी एकत्रित की है। उसके बैग से बुलंदशहर दुष्कर्म केस की फाइल भी मिली है। इससे लगता है कि वह इन दिनों उस केस की पैरवी के सिलसिले में यहां डेरा डाले था।

पहले फार्म हाउस में डाका डाला, फिर लूटी हाईवे पर बस
यमुना एक्सप्रेसवे पर 22 जनवरी 2017 की रात टप्पल क्षेत्र में जिकरपुर के पास हिमाचल प्रदेश के नोएडा निवासी सेवानिवृत्त डीआईजी आरके सिंह के फार्म हाउस में डाका डाला था। इस दौरान चौकीदार व उसके परिवार की महिला-बेटियों को बेरहमी से टॉर्चर किया गया था। बदमाशों ने प्लास से उनके अंगों को नोचा और जलाया था। कई दिन उनका इलाज चला था। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ जा रही यूपी रोडवेज की स्लीपर बस को लूटा था। इस बात का खुलासा नूह हरियाणा में पकड़े गए गैंग ने किया था।

यूपी से गैंग का ताल्लुक, बस गए हरियाणा में
मूल रूप से बबलू उर्फ गंजा बावरिया घुमंतू जाति से ताल्लुक रखता था। वह मूलरूप से फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद और अलीगढ़ के अतरौली से जुड़ा था। घुमंतू जाति का होने के कारण इसके परिवार ने अपना ठिकाना बाद में बल्लभगढ़ बना लिया। मगर कार्य क्षेत्र बुलंदशहर, अलीगढ़ ही रखा था।

नहीं आया परिवार, पिता अलीगढ़ जेल में
मुठभेड़ में बबलू के मारे जाने की खबर पर उसका परिवार शुक्रवार शाम तक नहीं आया था। उसके पिता रामपाल के विषय में यह खबर जरूर लगी कि वह अलीगढ़ जेल में लंबे समय से निरुद्ध है। इसके लिए जिला कारागार में देर शाम टीम जानकारी जुटाने में लगी थी। एसएसपी के अनुसार फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव मोरचरी में रखवाया गया है। परिवार को बुलाने का प्रयास जारी है। अगर परिवार नहीं आएगा तो जेल से पिता को लाकर उसकी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

मुठभेड़ में ये टीम रही शामिल
एसटीएफ नोएडा के एसआई ब्रहम प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार, राजन कुमार, मनोज चिकारा, मनोज यादव, गौरव कुमार, देवदत्त सिंह व ऋतुल वर्मा के साथ टप्पल इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह, एसआई धर्मेन्द्र, मदन सिंह, सचिन कुमार, सतेन्द्र, अरविन्द, मुकेश चाहर, सचिन, मनीष शामिल रहे।


ये हुआ बरामद
1 तमंचा पौनिया 315 बोर मय 1 कारतूस, 3 खोखा 315 बोर, 1 तमंचा पौनिया 12 बोर मय 1  कारतूस, 5 खोखा 12 बोर, एक पेटी में 12 बोर के 18 कारतूस, प्लाशर (प्लाश) वी टाइप की 10 अदद कील (जो गाड़ियों को हाईवे पर पंचर करने के काम आती हैं ), 2 मोटर साइकिल, 2 लोहे के एक्सल, पिट्ठू बैग में कुछ कपड़े व बुलंदशहर गैंगरेप केस की फाइल व अन्य सामान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed