फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Attack on bus conductor

बस को बंधक बना कर ड्राइवर, कंडक्टर को पीटा

Sat, 27 Feb 2016 01:35 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Attack on bus conductor

शुक्रवार की शाम दुबे के पड़ाव चौराहे और बस स्टैंड के बीच सैकड़ों छात्रों ने सिकंदरराराऊ से अलीगढ़ आ रही एक बस को बंधक कर उसमें बैठे ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की। छात्रों का आरोप था कि उसने उनके साथी छात्र के साथ अभद्रता की है। 

विज्ञापन

इस दौरान बस में बैठी अन्य सवारियां चीखने चिल्लाने लगीं। बच्चे सहम गए। मौके पर पहुंचे तीन थानों के फोर्स ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। इसके बाद छात्रों की मांग पर बस के कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस कंडक्टर से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक छात्र एएमयू के थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को करीब 8 बजे सिकंदराराऊ से एक बस अलीगढ़ आ रही थी। बस में एक एएमयू का छात्र भी था। छात्र की किसी बात पर बस के ड्राइवर से नोकझोंक हो गई। बातों ही बातों में मामला तूल पकड़ गया। इस दौरान छात्र ने अपने साथी छात्रों को भी फोन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस जब दुबे के पड़ाव पर आई तो यहां पर करीब 80-90 छात्र पहले से इकट्ठा थे।  उन्होंने अपनी बाइकें लगा कर रास्ता रोक दिया और बस को चारों तरफ से घेर लिया और अंदर घुसकर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट कर डाली। यह देखकर बस में बैठे अन्य लोग दहश्त में आ गए। महिलाओं की चीख निकल गई और बच्चे सहम गए।


सूचना पर मौके पर थाना बन्ना देवी, थाना गांधी पार्क  और सासनी गेट तीन थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हमलावरों की भीड़ को तितर-बितर किया और बस को बस स्टैंड तक लाए। यहां पर वह छात्रों की मांग पर कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट होने पर रोडवेज कर्मियों मे रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed