फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Atrauli farmer killed in land disputes

अतरौली में जमीन के विवाद में किसान की हत्या

Mon, 09 Nov 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली
अमर उजाला ब्यूरो/अतरौली Updated Mon, 09 Nov 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Atrauli farmer killed in land disputes
कोतवाली के गांव पिलखुनी के एक किसान की जमीन के विवाद के चलते हत्या कर दी गई। दो दिन से लापता किसान का शव रविवार सुबह गांव विधीपुर के निकट नहर में मिला। परिजन साढ़ू पर हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव पिलखुनी निवासी राम सिंह (50) पुत्र कलियान सिंह किसान थे। गांव नरौना आकापुर में उनकी ससुराल है। उनके ससुर के कोई बेटा न होने के कारण अपनी जमीन तीनों दामादों को दे दी थी। राम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि नरौना में मिली जमीन में हिस्सेदारी को लेकर उनका अपने साढ़ू से विवाद भी चल रहा था। शुक्रवार को राम सिंह अपनी बहन के यहां भीमपुर डिबाई गए थे। उसी दिन शाम को करीब 5.30 बजे वह साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। पुष्पा देवी ने बताया कि रास्ते में एक बार तो फोन पर उनकी बात हुई, लेकिन कुछ देर बाद राम सिंह का फोन स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों को चिंता हुई तो रात को ही तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शनिवार शाम को परिजनों ने तहरीर दी। रविवार सुबह गांव विधीपुर के निकट पिलखुनी नहर में एक शव पड़ा दिखा तो लोगों में अफरा तफरी मच गई। परिजन भी वहां पहुंच गए, देखा तो शव राम सिंह का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवा। लोहे की रॉड आदि के प्रहार से राम सिंह की हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजन साढ़ू पर हत्या का शक जता रहे हैं। प्रकरण की जांच चल रही है। इस मामले में रामेश्वर सिंह, द्रोपदी देवी, सत्यपाल निवासीगण हिम्मतगढ़ी थाना डिबाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed