{"_id":"59d697d04f1c1bf3538b6103","slug":"armed-with-arms-accused-of-double-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों संग पकड़ा गया दोहरे हत्याकांड का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों संग पकड़ा गया दोहरे हत्याकांड का आरोपी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
क्वार्सी थाने पर एकत्र एएमयू छात्र।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी पुलिस ने एएमयू के दोहरे हत्याकांड के आरोपी पूर्व एएमयू छात्र हस्सान को दो साथियों व अवैध हथियारों सहित दबोच लिया। उसके पास से दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए हैं।
क्वार्सी पुलिस गुरुवार देर शाम जीवनगढ़ की पुलिया के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस ने दौड़धूप के बाद उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनके पास दो पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस उन्हें थाने ले गई।
पूछताछ में एक युवक का नाम गांव मऊ निवासी हस्सान तो दो अन्य युवकों के नाम जीवनगढ़ निवासी खालिद व रेहान पता चले। इस बीच सूचना पर एएमयू छात्र यूनियन के निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी समेत सैकड़ों छात्र थाने पहुंच गए और पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ सिविल लाइन संजीव दीक्षित एवं इंस्पेक्टर क्वार्सी दिलीप सिंह भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
पता चला कि आरोपी हस्सान पिछले साल अप्रैल माह में एएमयू प्रॉक्टर आफिस में छात्र गुटों के बीच हुई गोलीबारी में मारे गए दो छात्रों के मामले का आरोपी है और जेल भी जा चुका है। आरोपियों के पास हथियार बरामद होने की बात सुनकर अधिकांश छात्र लौट गए। कुछ देर रात तक थाने में जमा थे। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
उनकी गिरफ्तारी को इस वजह से अहम माना जा रहा है कि गुरुवार को जीवनगढ़ इलाके में ही 15 हजार रुपये की लूट हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इन्हीं तीनों तो वह लूट नहीं की। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।