फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh Poisoning for dowry

दहेज के लिए जहर देकर हत्या

Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भीलपुर में एक नवविवाहिता की दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगा है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद कार और दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


उधर मायके पक्ष से पुलिस को सूचना देने पर शव छोड़कर ससुरालीजन भाग निकले।
गांव रतिया का नगला पचावर थाना महावन (मथुरा) निवासी लाल सिंह पुत्र रामस्वरूप के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी कृष्णा (24) की शादी 24 अप्रैल 2016 को गांव भीलपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र संजय सिंह के साथ की थी। संजय का थाना गोंडा के गांव मुरवार (नगला जुझार) में क्लीनिक है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद कार और दस लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू हो गई। आए दिन उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन


रविवार को मुरवार में रात के समय मारपीट कर ससुराल वालों ने कृष्णा को जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद भीलपुर में शव का अंतिम संस्कार करने ससुराल वाले पहुंचे थे। मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी तो ससुराल वाले शव छोड़कर भाग निकले। सूचना पर तहसीलदार एसपी वर्मा, एसएसआई पवन चौधरी, एसआई केपी सिंह, एसआई मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बताते हैं कि कृष्णा को उसके पिता मंगलवार को ही मुरवार में छोड़कर गए थे। उसके एक बेटी भी हुई थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। उधर गृहक्लेश को लेकर आत्महत्या की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि गंभीर हालत में कृष्णा को ससुराल वाले इगलास के एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए थे, जहां मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर पति कृष्ण कुमार, ससुर संजय सिंह, सास रामा देवी व देवर पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed