फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Drugs threatened the player with complaint

शोहदों की शिकायत लेकर गई खिलाड़ी को दरोगा ने धमकाया

Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 13 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Drugs threatened the player with complaint
eve teasing
थाना-चौकी स्तर पर योगी के निर्देशों को लेकर पुलिस में कतई सुधार नहीं दिख रहा। यहां मडराक क्षेत्र की एक महिला िख्‍ालाड़ी का कुछ शोहदों ने फोटो खींचकर किसी अन्य के साथ जोड़कर आपत्तिजनक बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब शिकायत आसना चौकी पर की गई तो चौकी इंचार्ज उल्टा और परिवार को समझौते के लिए धमकाने लगा। बात मेयर शकुंतला भारती के माध्यम से सोमवार को एसएसपी तक पहुंची तो एसएसपी ने मुकदमे के निर्देश दिए हैं और दरोगा पर जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन



वाकये के अनुसार मेयर संग पीड़ित महिला खिलाड़ी एसएसपी से मिलने पहुंची। यहां बताया कि वह रोजाना गांव से शहर के इंटर कॉलेज में अभ्यास के लिए आती है। 2 जून की सुबह 6:30 बजे वह गांव से स्कूल आ रही थी, तभी गांव के नामजद शोहदों ने उसका फोटो खींच लिया और उसे किसी अन्य के साथ जोड़कर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। इस बात की जानकारी 5 जून को खिलाड़ी को हुई तो उसने अपने भाई को बताया।
विज्ञापन


मामले में जांच के बाद हकीकत सामने आई और आरोपियों के नाम उजागर हुए। बाद में शिकायत आसना चौकी प्रभारी राकेश सिंह से की गई। आरोप है कि मामले में कार्रवाई के बजाय चौकी इंचार्ज ने उल्टा पीड़ित पक्ष को धमकाकर समझौते का दबाव बनाया। कहा कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। इसमें वही होगा जो मैं चाहूंगा जिससे चाहो उससे शिकायत कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने जब वाकया मेयर को बताया तो मेयर सोमवार को पीड़ित को लेकर एसएसपी से मिलीं। जहां एसएसपी ने तत्काल मुकदमे के निर्देश इंस्पेक्टर मडराक को दिए। साथ ही दरोगा पर जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मेयर ने कहा कि पुलिस का रवैया थाना स्तर पर सुधर नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed