फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aahan choree mein bhaajapa neta keshav ko esojee ne uthaaya

वाहन चोरी में भाजपा नेता केशव को एसओजी ने उठाया

Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
aahan choree mein bhaajapa neta keshav ko esojee ne uthaaya
वाहन चोरी में भाजपा नेता केशव को एसओजी ने उठाया - फोटो : Amar Ujala
प्रमुख भाजपा नेता व बरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके केशव बघेल को सोमवार शाम रामघाट रोड से गाजियाबाद की एसओजी ने हिरासत में लिया है। इससे पहले पुलिस टीम उनके आईटीआई रोड स्थित घर पर भी दबिश देने गई थी। मगर वह घर पर नहीं मिले और खुद फोन पर ही केशव ने एसओजी को रामघाट रोड पर बुलाया था। अब उन्हें क्यों उठाया गया है, यह तो अभी तक सवाल बना हुआ है। मगर इतना जरूर पता चला है कि गाजियाबाद एसओजी ने लग्जरी वाहनों की चोरी में शहर के कई ठिकानों पर दबिश दी थी और कुछ अन्य लोग भी हिरासत में लिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भाजपा हरकत में आ गई है। 
विज्ञापन

वाकये के अनुसार शाम के समय गाजियाबाद एसओजी टीम केशव बघेल के घर पहुंची। वहां केशव के विषय में पूछा, जब परिजनों ने बता दिया कि वह घर पर नहीं हैं तो उनसे केशव का नंबर लेकर बात की। खुद केशव ने अपनी लोकेशन रामघाट रोड पर मीनाक्षी पुल के पास बताई। इस पर दोनों में मिलना तय हुआ। इसके बाद एसओजी टीम रामघाट रोड पर आई और केशव को मुलाकात होते ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। एकाएक गाजियाबाद नंबर की गाड़ी सवार सादा कपड़ों में लोग जब केशव को ले जाने लगे तो कुछ लोग हैरत में आए। मगर पुलिस ने बिना समय गवाएं खुद का परिचय वहां दे दिया। इसके बाद वह केशव को लेकर चले गए। 
विज्ञापन

कुछ ही देर में यह खबर शहर भर में फैल गई और अलीगढ़ पुलिस व अधिकारियों से संपर्क किया जाने लगा। मगर एसपी सिटी ने ऐसी जानकारी या कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में स्पष्ट हुआ कि घर पर पहुंची टीम व मौके से उठाने वाली टीम ने खुद को गाजियाबाद से आना बताया था। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने एसएसपी गाजियाबाद से संपर्क करना शुरू किया। मगर देर रात तक कोई संपर्क नहीं हो सका था और केशव के उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। मगर पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि गाजियाबाद पुलिस ने लग्जरी वाहनों की चोरी में यह कार्रवाई की है और इसी सिलसिले में कुछ तार जुड़े होने के कारण पूछताछ के लिए केशव बघेल को हिरासत में लिया है। अब उनसे क्या तार जुड़े हैं, यह तो पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाएगा। बताया गया है कि देर रात तक गाजियाबाद की टीम अलीगढ़ जिले में ही उठाए गए सभी लोगों से पूछताछ में जुटी थी। एसएसपी राजेश पांडेय ने भाजपा नेता को गाजियाबाद पुलिस द्वारा ले जाने की देर रात पुष्टि की है, मगर कारण पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में बरौली से लड़े चुनाव, फिर हैं दावेदार
रीयल स्टेट कारोबार से जुड़े केशव बघेल राज पैलेस कैंप के करीबी माने जाते हैं और 2012 का विधानसभा चुनाव वह कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली जनक्रांति पार्टी से बरौली विधानसभा से लड़े थे। यहां वह तीसरे स्थान पर रहे थे। इस बार वह भाजपा से ही टिकट मांग रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed