फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमयू कैंपस में युवक को चाकू मारकर लूटा

एमयू कैंपस में युवक को चाकू मारकर लूटा

Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
एमयू कैंपस में युवक को चाकू मारकर लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू कैंपस के निकट जमालपुर टूटी बाउंड्री क्षेत्र में सोमवार रात को एक युवक के साथ चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया और जेब में रखे आठ सौ रुपये लूटकर ले गए।

सिविल लाइंस की मेडिकल कालोनी निवासी अरबाज पुत्र मशरूर अहमद की एएमयू सर्किल के पास चाय की दुकान है। वाकये के अनुसार अरबाज रात दस बजे करीब चाय की दुकान बंद करके घर को लौट रहा था। जमालपुर टूटी बाउंड्री के पास पहुंचते ही उसे चार बदमाशों ने घेर लिया। विरोध करने पर मारपीट करने लगे और चाकू से शरीर पर वार कर दिया। इसके बाद जेब में रखे आठ सौ रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


युवक मेडिकल कालेज में भर्ती है। अरबाज के परिजनों के अनुसार बदमाश तहरीर न देेने को दबाव बना रहे हैं। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार अरबाज के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed