{"_id":"5c50b759bdec22116d2d7afa","slug":"91548793689-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइश में बने रालोद एवं बसपा कैंप कार्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नुमाइश में बने रालोद एवं बसपा कैंप कार्यालय में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नुमाइश में लगे रालोद एवं बसपा के कैंप कार्यालय में नामजद युवकों ने तोड़फोड़ कर डाली। तोड़फोड़ करने वाले युवकों ने दोनों पार्टियों के मुखियाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। रालोद नेता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इधर, रालोद नेता की तहरीर पर मामले की जांचकर दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
रालोद नेता जियाउर्रहमान के अनुसार मंगलवार की रात 8.40 बजे के करीब नुमाइश में बने रालोद के कैंप कार्यालय में मयंक वार्ष्णेय व अविनाश शर्मा नामक युवक आए और तोड़फोड़ करने लगे। कैंप में मौजूद रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने के प्रयास किया तो उनके साथ गाली गलौज की, साथ ही रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
इसके बाद वह बसपा के कैंप कार्यालय में घुस गए और यहां भी तोड़फोड़ कर डाली। बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि कुछ युवक कार्यालय में घुसे और बसपा के संस्थापक कांशीराम तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के पोस्टर तथा बैनर फाड़ दिए। इतना ही नहीं बसपा कार्यकर्ताओं के साथ भी गाली गलौज की। उन्होंने कहा कि कैंप कार्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों की शिनाख्त करे और उनकी गिरफ्तारी कर सलाखों के पीछे भेजे। रालोद नेता ने तोड़फोड़ एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर बन्ना देवी थाने में तहरीर दी है। इसी तरह बसपा कार्यकर्ता बादशाह चौधरी की ओर से भी तहरीर दी गई है।