{"_id":"5c4e1bd4bdec22736153fd3a","slug":"91548622804-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना क्वार्सी के गांव गगराना में शनिवार सुबह एक अधेड़ किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। किसान पैदल जा रहा था। हादसे में कि सान की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
बाहुबली लाल (45) पुत्र रोशन लाल हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के गांव खिटोली कटेलिया का रहने वाला था। गगराना में वह एक शादी समारोह में आया था। सुबह वापस घर को जाने के लिए निकला था। गगराना से वह पैदल लौट रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने खून में लथपथ शव को देख पुलिस को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले पहचान संबंधी दस्तावेजों को देख परिजनों को हादसे की जानकारी दी। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।