फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बालिका की मानसिक विक्षिप्त से शादी, ससुर ने किया दुष्कर्म

बालिका की मानसिक विक्षिप्त से शादी, ससुर ने किया दुष्कर्म

Wed, 28 Nov 2018 01:55 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
बालिका की मानसिक विक्षिप्त से शादी, ससुर ने किया दुष्कर्म
क्राइम न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


छर्रा क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग की शादी जबरन मानसिक विक्षिप्त युवक से कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बालिका के ममेरे भाई ने चार नवंबर को ब्लाक के ही उसकी जबरन शादी कराई थी।

शादी की रात युवक के पिता पर बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। बालिका की मां ने बताया कि इस मामले में वह थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कर चुकी है, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मंगलवार को उन्होंने एसएसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


बालिका की मां ने बताया कि आगरा में भाई रहता है। चार नवंबर को उनका भाई का बेटा और उसका दोस्त गांव आए और बेटी को बहला-फुसलाकर अपने छर्रा के एक गांव ले गए। वहां उसे एक घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह दुबारा गांव आए और मुझे भी जान से मारने की धमकी देकर मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर वहां ले गए। दोनों मां-बेटियों को एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर एक मानसिक विक्षिप्त युवक से बेटी की शादी करा दी। शादी की रात युवक के पिता ने बेटी को एक कमरे में बंद कर उसके साथ बलात्कार किया।


सुबह जैसे-तैसे मैं वहां से जान बचाकर भागी और अपनी बहन की मदद से इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के इतने दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने भी जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed