फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेप के आरोपी की गिरफ्तारी पर महिलाओं ने काटा हंगामा

रेप के आरोपी की गिरफ्तारी पर महिलाओं ने काटा हंगामा

Fri, 16 Nov 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी पर महिलाओं ने काटा हंगामा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अपनी बहन की ननद को घर से बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के मामले में लगभग चार माह से वंचित आरोपी धनेश निवासी दुबे पड़ाव को गुरुवार को पुलिस ने धर पकड़ा।

आरोपी के पकड़े जाने से उसके परिवार की लगभग दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी के ऑफिस पर जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने धनेश पर लगे सभी आरोपों को फर्जी बताया।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की महिलाओं ने एसपी क्राइम से कहा कि धनेश की बहन की शादी डोरी नगर के युवक के साथ 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। पति भी मारपीट करने लगा। धनेश की बहन के साथ ससुरालियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उसकी बहन ने ससुरालियों पर लगभग चार माह पहले मुकदमा लिखवाया था। इधर, बहन के ससुरालियों ने साजिशन धनेश को फंसाते हुए। पहले तो उसके प्रेम संबंध धनेश की बहन की ननद के साथ बनवाए।


ननद जब धनेश के साथ फरार हो गई तो कुछ दिन बाद उसके परिजनों ने इस मामले में रंजिशन धनेश पर रेप का मुकदमा लिखवा दिया। महिलाओं की बात सुन एसपी क्राइम ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। किसी भी बेगुनाह को सजा नहीं दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed