फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पर्स और मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

पर्स और मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पर्स और मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की क्वार्सी पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल तथा पर्स लूटने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 21 सौ रुपये, एक मोबाइल, तमंचा तथा स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों युवकों ने कई पर्स एवं मोबाइल लूट की वारदात स्वीकार की हैं।

क्वार्सी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में पर्स एवं मोबाइल लूटने शातिर स्कूटी पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ रायल कॉवेरी चौराहा पर पहुंच गए और चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही रमेश विहार रोड से स्कूटी सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह सकपका गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में उनके कब्जे से तमंचा मय कारतूस, 21 सौ रुपये, एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस दोनों को थाने ले आई।

यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बुलंदशहर के थाना रामघाट स्थित बस स्टैंड के पास एवं हाल निवासी ओमप्रकाश राजपूत का मकान चंदनिया चौक क्वार्सी अनिकेत शर्मा पुत्र रामगोपाल तथा मोहल्ला चंदनिया चौक निवासी अमन पुत्र राजकुमार बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों ने क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed