{"_id":"5cc2110dbdec225f74465d6e","slug":"81556222221-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोदपुर में बंद मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोदपुर में बंद मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दोदपुर चौराहा स्थित एक बंद मकान में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के लोग आग की लपटों को देख अपने घर से निकल आए। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। जमशेद अली पुत्र खुर्शीद अली निवासी दोदपुर दिल्ली में सेल्समैन का कार्य करते हैं। उनका दोदपुर में घर है, जिसकी तीसरी मंजिल पर रहते हैं। पिछले दो दिन से सभी परिजन दिल्ली गए हुए थे। जमशेद गुरुवार को सुबह ईएमयू ट्रेन से दिल्ली निकला।
दोपहर करीब 1.15 पर शार्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। आग की लपटें इस कदर उठी की आसपास के लोग भी अपने मकान से बाहर निकल आए। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पूरे चौराहे पर करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था भी फैल रही।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्योंकि आग तीसरी मंजिल पर लगी थी, दमकल कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। पुलिस ने परिवार को आग की सूचना दे दी है।
बोनेर हाईवे पर दो खोखों में लगी आग
थाना गांधी क्षेत्र के बोनेर हाईवे पर बुधवार देर रात दो खोखों में शार्ट सर्किट के कारण आग गई, जिसमें कीमती सामान व नगदी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नत्थीलाल पुत्र बिहारीलाल निवासी धनीपुर का बोनेर हाइवे पर परचून का खोखा (दुकान) है।
बुधवार रात रोजाना की तरह वह अपने खोके को बंद कर आठ बजे घर चले गए। अचानक शार्ट सर्किट के कारण रात 1 बजे उनके खोखे में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि पास में रखे नीटू पुत्र बनवारी लाल निवासी सिंधौली के खोखे को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
पीड़ित नत्थीलाल ने बताया कि आग के कारण उनकी दुकान में रखा 70 हजार का सामान व 5 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। पिछले एक साल से वह यहां दुकान चला रहे हैं। वहीं नीटू ने बताया कि आग से उनकी दुकान में रखा 20 हजार का सामान व पांच हजार की नगदी जल गई।