{"_id":"5c96936ebdec2213e54ba867","slug":"81553372014-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अराजक पोस्ट डालने पर दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अराजक पोस्ट डालने पर दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
फेसबुक पर अराजक पोस्ट डाल एक जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी करना गांधी पार्क के एक युवक को भारी पड़ गया है। थाना सासनी गेट निवासी निवासी वाल्मीकि व वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भारती ने पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ थाना सासनी गेट में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुर्गापुरी, सासनी गेट निवासी भाजपा नेता राजीव भारती ने बताया कि वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था।
इसी दौरान गांधी पार्क के युवक द्वारा डाली गई जातिगत टिप्पणी अंकित की हुई पोस्ट देखी। उसमें न सिर्फ एक जाति विशेष व आस्था के चित्र के साथ भी खिलवाड़ किया गया है। इस मामले में थाना सासनी गेट पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।