{"_id":"5c16b7dfbdec2255cf6e71e9","slug":"81544992735-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की पिटाई क्षुब्ध युवती दिल्ली से आई अलीगढ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की पिटाई क्षुब्ध युवती दिल्ली से आई अलीगढ़
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
मां और ताई के बीच की तकरार में फंसी दिल्ली की एक युवती रविवार को घर से भागकर अलीगढ़ आ पहुंची। यहां गांधी पार्क बस स्टैंड पर युवती को काफी देर तक अकेला घूमता देख बस स्टैंड प्रभारी ने उसे पूछताछ के लिए बैठा लिया। पूछताछ के बाद युवती को थाना गांधी पार्क पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने युवती के परिजनों को उसके अलीगढ़ पहुंचने की सूचना दी।
बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह एवं शिफ्ट इंचार्ज लक्ष्मीकांत पंडित ने बताया कि रविवार दोपहर को एक युवती काफी देर से स्टैंड पर यहां से वहां अकेली घूम रही थी। कर्मचारियों को उस पर शक हुआ तो युवती को पूछताछ के लिए केबिन में बैठा लिया। पूछताछ में मालूम हुआ कि वह दिल्ली स्थित अपने घर से भागकर आई है। युवती के अनुसार उसकी मां और ताई के बीच अक्सर उसको लेकर विवाद होता है। ताई से मिलने और उनके घर जाने का मां विरोध करती है।
जबकि ताई उसे अपनी बेटी की तरह प्यार और सम्मान देती हैं। रविवार को जब ताई के घर से वापस आई तो मां ने पिटाई लगा दी। इसी बात को लेकर गुस्से में घर से निकल आई। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से अलीगढ़ के लिए बस पकड़ यहां पहुंची थी। युवती से पूछताछ कर सुरक्षा के लिहाज से उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इधर, पुलिस ने युवती के परिजनों को उसके अलीगढ़ में होने की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन उसे लेने के लिए दिल्ली से अलीगढ़ आने के लिए निकल पड़े।