{"_id":"5bd22ad9bdec22697652a911","slug":"81540500185-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉर्निंग वॉक पर लूट की कोशिश
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर के थाना सासनी गेट इलाके में बुधवार सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले दंपती से लूट की कोशिश के दौरान पति को चाकू मारकर घायल करने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, बल्कि पुलिस जांच के नाम पर तसल्ली देती रही। खास बात यह है कि इस मामले में एक हमलावर सीसीटीवी में कैद हुआ है।
सासनी गेट इलाके में पड़ने वाले भुजपुरा में रहने वाले शिव कुमार सैनी अपनी पत्नी वंदना सैनी के साथ बुधवार सुबह टहलने निकले थे। इसी बीच जब वह हिना लाज के पास आए तो कुछ असामाजिक तत्व मौके पर आ गए। एक बदमाश ने वंदना सैनी की गर्दन पर चाकू रख दिया। पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गर्दन व बाजू पर चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान मारपीट के चलते शिव कुमार के पैर में भी चोट आई है।
शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर जमा हुई भीड़ को देखकर बदमाश भाग गए। बाद में लोगों घायल शिव कुमार को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में बुधवार को ही तहरीर दे दी गई थी। मगर गुरुवार को भी मुकदमा नहीं हो सका। शिवकुमार के अनुसार वह घर पर उपचार पा रहे हैं। उनके पिता जगदीश सैनी को थाने भेजा गया था। मगर पुलिस के परीक्षा में व्यस्त होने के कारण एफआईआर दर्ज न हो पाने की बात थाने से कही गई है। वहीं पिता को मौके पर जरूर ले जाया गया। जहां लगे सीसीटीवी में सफेद कपड़े पहने एक अपराधी कैद पाया गया है। हल्का चौकी इंचार्ज ने जल्द उसकी गिरफ्तारी की बात कही है।