{"_id":"5b6df4ec4f1c1b31388b5e4c","slug":"81533932780-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने किया किराएदार के साथ बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक ने किया किराएदार के साथ बलात्कार
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना बन्ना देवी इलाके में एक मकान मालिक ने किराएदार महिला के साथ उसके कमरे में घुसकर तमंचे के बल पर बलात्कार किया। घटना के बाद पीड़िता ने मकान खाली कर दिया है और एसएसपी को पत्र लिखकर पूरे घटना क्रम की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
पत्र में कहा है कि पीड़िता मूल रूप से खैर इलाके के एक गांव की रहने वाली है। वह खैर रोड पर पिछले पांच महीने से किराए के मकान में अपने बच्चों, पति और देवर आदि के साथ रह रही थी। पति सुरक्षा गार्ड का काम करता है। गत 29 जुलाई को मकान मलिक उसके कमरे में उसे अकेला पाकर घुस आया। तमंचे के बल पर धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया।
लोकलाज के भय से पीड़िता चुप रही। इसके बाद कुछ दिन पहले मकान मालिक ने उसे फिर से बदनीयती से दबोच लिया। उसके शोर मचाने पर उसके देवर और अन्य परिवार के लोग आए तो वह भाग गया। इस घटना के बाद पीड़िता ने मकान खाली कर दिया और एसएसपी को पूरे घटना क्रम की शिकायत पत्र लिखकर की है।