फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेवाड़ी से लूटी गई कार स्टेशन पार्किंग में खड़ी मिली

रेवाड़ी से लूटी गई कार स्टेशन पार्किंग में खड़ी मिली

Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी से लूटी गई कार स्टेशन पार्किंग में खड़ी मिली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हरियाणा के रेवाड़ी से नवंबर माह में लूटी गई पोलो कार शनिवार दोपहर यहां रेलवे स्टेशन की पार्किंग में जीआरपी थाने के बाहर लावारिस अवस्था में खड़ी मिल गई। हरियाणा पुलिस इस कार को अपने साथ ले गई है।

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने रात इस कार की तलाश में पनैठी में दबिश दी थी, मगर पुलिस के आने से पहले ही कार खरीदने वाला वहां से गायब हो गया था। इधर, बताया गया है कि रेलवे स्टेशन की पार्किंग में यह कार करीब एक महीने से खड़ी थी।
विज्ञापन


हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वहां के खेड़ा करदौला थाना क्षेत्र में 11 नवंबर 2017 को बलैनो कार सवारों द्वारा लूटी गई थी। वह बलैनो पुलिस ने चोरी की पाई। इस लूट में बावलखेड़ा के मुकुल व सोनू के नाम प्रकाश में आए। इस दौरान मुकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने कार पनैठी अकराबाद के अर्जुन को बेची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी पर पुलिस रात यहां पनैठी पहुंची थी, मगर पुलिस के आने से पहले अर्जुन गायब हो गया। इसके बाद दिन भर पुलिस उसे तलाशती रही। इसी बीच दोपहर में अचानक हरियाणा पुलिस मुकुल को लिए स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी पार्किंग में कार दिखाई दे गई। तब पुलिस जांच पड़ताल के बाद कार को अपने साथ ले गई। बरामद कार पर अलीगढ़ का नंबर पड़ा था और वह यहां एक महीने से खड़ी थी। जांच में नंबर किसी सुनील नाम के व्यक्ति के नाम से पंजीकृत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed