फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बाबा हत्यारोपी नाती भेजा गया जेल

बाबा हत्यारोपी नाती भेजा गया जेल

Sun, 04 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाबा हत्यारोपी नाती भेजा गया जेल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में आईटीआई रोड स्थित चूहरपुर की बस्ती में गुरुवार रात होलिका दहन के दौरान घरेलू कलह में बुजुर्ग बाबा की हत्या का आरोपी नाती जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार को उसे पुलिस ने रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में आरोपी के चाचा ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ नगर चूहरपुर निवासी 74 वर्षीय गंगासहाय आईटीआई में बाबू के पद से रिटायर्ड थे। वह अपने पूरे परिवार के साथ रहते थे। उनका 22 वर्षीय नाती सचिन जुआ खेलने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के त्योहार पर उसने अपने बाबा से जुआ खेलने के लिए रुपये मांगे। इसी विवाद में उसने बाबा संग हाथापाई कर दी और गला दबा दिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी जितेंद्र दीखित के अनुसार मामले में चाचा की ओर से मुकदमा दर्ज कर सचिन को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed