फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्मृति ईरानी पर टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज

स्मृति ईरानी पर टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज

Wed, 01 May 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी पर टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


फेसबुक पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी मामले में भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मुकदमा फेसबुक आईडी संचालक एमए खान गांधी के खिलाफ दर्ज कराया गया है।

इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार गुप्ता उर्फ संदीप चाणक्य की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि एमए खान गांधी नामक व्यक्ति ने अपनी फेसबुक आईडी स्मृति ईरानी पर बेहद अशोभनीय व अभद्र टिप्पणी उनकी फोटो के साथ की गई है। यह ऐसी टिप्पणी है, जिसे सभ्य समाज में बेहद गंदे बोल के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन


इस घटिया व्यक्ति की इस घटिया टिप्पणी से मुझे मानसिक आघात पहुंचा है। इस व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है कि यह अलीगढ़ में ही कहीं रहता है और तीसरी जंग जैसे विवादित टाइटल के नाम से अपने आप को अखबार का संपादक बताता है। यह तहरीर हालांकि सोमवार को ही एसएसपी को भेजी गई थी। मगर मंगलवार को संदीप चाणक्य ने निजी तौर पर एसएसपी से मुलाकात की। इस पर एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी ने कहा है कि अब अग्रिम कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। वहीं आरोपी ने अपनी आईडी पर दूसरी पोस्ट में खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed