{"_id":"5c2d14edbdec22571e0f95c4","slug":"71546458349-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मडराक के किसान की नाले में गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मडराक के किसान की नाले में गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के मडराक थाना क्षेत्र में स्थित नाले में गिरकर किसान की मौत हो गई। किसान खेत में पानी लगाकर रात को घर लौट रहा था। इसी बीच रात के अंधेरे में वह नाले में जा घुसा। सुबह राहगीरों के नाले में शव देखने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।
मडराक के गांव बढ़ौली पत्ते खां निवासी 60 वर्षीय किसान साहब सिंह मंगलवार रात को खेत में पानी लगाने के लिए गया था। रात को पानी लगाकर खेत से लौट रहा था। इसी दौरान रात के अंधेरे में उसका पैर नाले में फिसल गया और वह नाले में जा घुसा।
साहब सिंह की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। राहगीरों ने शव को नाले में तैराता देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और आस-पास के लोगों ने उनकी शिनाख्त की। साहब सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।