फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा नेता के करीबियों ने की छेड़छाड़, लूटपाट

भाजपा नेता के करीबियों ने की छेड़छाड़, लूटपाट

Fri, 16 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के करीबियों ने की छेड़छाड़, लूटपाट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा के एक जनप्रतिनिधि के करीबियों ने गुरुवार को एक युवती से सरेराह छेड़खानी की। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करते हुए मारपीट कर डाली और उसके सोने के कुंडल लूट लिए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

थाना बन्ना देवी क्षेत्र में बरौला जाफराबाद इलाके में तीन युवक खुद को भाजपा के एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताते हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से बताया गया कि यह तीन लोग जनप्रतिनिधि का नाम लेकर इलाके में रंगदारी करते हैं। युवतियों को छेड़ते हैं। साथ ही लोगों में दहशत पैदा कर वसूली भी करते हैं।
विज्ञापन


ताजा मामले में पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पीड़ित परिवार की युवती बाजार से घर की ओर आ रही थी। तीनों आरोपी बाइक पर थे। जानबूझ कर बाइक से टक्कर मारी। विरोध करने पर फिर टक्कर मार दी और फब्तियां कसने लगे। जब युवती ने तल्ख विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और युवती के घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके कुंडल छीन लिए। जब मौके पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बाद में पीड़ित पक्ष आईटीआई चौकी पर पहुंचा और पूरी घटना बताई।


तुरंत ही पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर जनप्रतिनिधि ने बताया कि उनका आरोपियों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने स्वयं ही चौकी प्रभारी को फोन कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed