{"_id":"5bad3870867a557ed33fd16a","slug":"71538078832-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दो दिन बाद ही विवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के दो दिन बाद ही विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दो दिन पहले ही प्रेम विवाह कर पति के साथ रहने वाली विवाहिता ने गुरुवार को विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस और मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सासनी गेट थाना क्षेत्र की मोहल्ला सराय वृंदावन निवासी 32 वर्षीय पूनम पुत्री पदम सिंह क्षेत्र की ही एक डाई फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस के अनुसार उसका एक साल से इसी फैक्ट्री में काम करने वाले पक्की सराय निवासी मनोज से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दो दिन पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद पूनम अपने पति के साथ उसके घर रहने को चली गई। गुरुवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर पूनम ने विषाक्त खा लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो ससुरालीजन विवाहिता को लेकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचे। यहां उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। ससुरालियों की सूचना पर मायका पक्ष और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मायका पक्ष यदि कोई आरोप लगाकर तहरीर देते हैं तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।