फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डोरी नगर के पार्षद पर पड़ोसी महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

डोरी नगर के पार्षद पर पड़ोसी महिला ने लगाया मारपीट का आरोप

Fri, 10 May 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
डोरी नगर के पार्षद पर पड़ोसी महिला ने लगाया मारपीट का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क के डोरी नगर मोहल्ला में चार मई को हुए एक झगड़े के मामले में थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। महिला ने डोरी नगर के पार्षद पर अपने कारीगरों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


शिकायत करने आई महिला राजरानी देवी निवासी डोरी नगर, गांधी पार्क ने बताया कि चार मई को वह रात के समय घर पर बच्चों के साथ थी। इसी दौरान घर के सामने स्थित पार्षद रामकुमार के कारखाने में काम करने वाले कुछ कारीगर शराब पीकर झगड़ा और गाली गलौच करने लगे। जब उनका विरोध किया और घर के सामने हटने को कहा तो उन्होंने पार्षद को बुला लिया।
विज्ञापन





आरोप है कि पार्षद ने अपने परिवार के सदस्यों और कारीगरों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। इधर, पार्षद रामकुमार की मानें तो महिला उसकी रिश्तेदार है। उसके पति और भाईयों के बीच झगड़ा हुआ था। वह बीचबचाव करने गए थे। महिला मारपीट के आरोप गलत लगा रही है। एसएसपी के अनुसार महिला की शिकायत पर थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed