फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिला अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

जिला अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Mon, 28 Jan 2019 02:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला मलखान सिंह अस्पताल में शनिवार तड़के एक महिला की मौत होने से बखेड़ा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा। महिला का शुक्रवार को पेट की रसौली का ऑपरेशन हुआ था। आरोप है कि मरीज के पेट में दर्द उठा था। इस बात की खबर डॉक्टरों को दी। मगर, उन्होंने सजगता न दिखते हुए लापरवाही भरे अंदाज में परिजनों को नजर अंदाज कर भगा दिया।


हाथरस के गुमानपुर निवासी 45 वर्षीय हेमलता के पेट में रसौली थी। महिला के पति श्याम सिंह की डेढ़ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। रसौली का ऑपरेशन कराने को हेमलता की मां जय देवी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जय देवी ने बताया कि बेटी का 25 जनवरी को ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद शुक्रवार की रात उसके पेट में हल्का का दर्द उठा।
विज्ञापन


डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने उस समय नजर अंदाज कर दिया। शनिवार तड़के जोरदार दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी डॉक्टरों को हुई तो उन्होंने लापरवाही छिपाने मृतका को खून चढ़ाया और ऑक्सीजन लगा दिया। बाद में बिना परिजनों के बताए शव को मोचर्री में रखवा दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख डॉक्टरों सहित अन्य स्टॉफ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। परिजन महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार परिजनों की ओर से इस मामले में र्कोई तहरीर नहीं दी मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed