{"_id":"5aecca554f1c1b042e8b6fbd","slug":"61525467733-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक का एसी फेल तो मुसाफिर भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिंक का एसी फेल तो मुसाफिर भड़के
Updated Sat, 05 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भीषण गरमी में देहरादून जा रही अप लिंक एक्सप्रेस का एसी फेल हो जाने से मुसाफिर भड़क गए। अलीगढ़ में दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची इस ट्रेन को यात्रियों ने चेन पुलिंग कर तीन बार रोका। इसके बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ के इंस्पेक्टर पीके ओझा ने समझाबुझाकर यात्रियों को शांत कराया।
पीके ओझा ने बताया कि ट्रेन का बी-2 कोच का एसी ठीक से काम नहीं कर रहा था, क्योंकि इस कोच में एसी की बैटरी चार्जिंग नहीं ले रही थी। जिससे बीच-बीच में एसी बंद हो रहा था।
इसी वजह से गरमी होने से मुसाफिर परेशान थे। छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहीं महिलाएं भी तनाव में थीं। ट्रेन को लगभग सवा चार बजे अलीगढ़ से रवाना किया गया। गरमी बढ़ने के साथ ट्रेनों के एसी काम नहीं करने की शिकायतें आने लगी हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोचों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लिंक एक्सप्रेस प्रकरण में यात्रियों को भड़कते हुए देखकर स्टेशन मास्टर कक्ष से कोई भी अधिकारी या मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद आरपीएफ को फोर्स के साथ मौके पर भेजा गया।