{"_id":"5aecc95c4f1c1b46098b809a","slug":"61525467484-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अमन चैन के लिए पुलिस प्रशासन रहा सतर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में अमन चैन के लिए पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
Updated Sat, 05 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर को लेकर उठे विवाद और उसके बाद बने हालात को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन ने विभिन्न आयोजनों को लेकर बेहद सतर्कता बरती। हिंदू संगठनों के छात्रों को डीएस कॉलेज पर ही रोक दिया गया। जुमे की नमाज भी शांति पूर्वक संपन्न कराई। पीस मार्च के साथ कलेक्ट्रेट पर जा रहे एएमयू टीचर्स एसोसिएशन के सदस्यों को भी एएमयू सर्किल पर रोक दिया गया और ज्ञापन ले लिया गया।
शहर में विभिन्न स्थानों पर जुमे की नमाज के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन के अलग-अलग संगठनों के अलग-अलग आयोजन थे। पुलिस प्रशासन को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा था। इसके लिए वह पहले से ही तैयार था। इस के चलते शहर में 7 कंपनी आरएएफ, 3 कंपनी पीएसी, जिले के 27 थानों के प्रभारी, 3 अन्य जिलों का पुलिस बल को तैनात किया गया था।