फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बैगों में से सामान चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

बैगों में से सामान चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Sat, 11 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बैगों में से सामान चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी पुलिस ने सवारियों के बैगों में से नगदी और जेवर आदि चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पकड़ा है। उनसे नगदी और अन्य सामान भी बरामद किया है।

थाना बन्ना देवी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मालवीय पुस्तकालय के पास दो बदमाश किसी राहगीर को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि चोरी किया गया माल उनके घरों पर रखा है। इस पर पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी और घर से नगदी जेवर बरामद कर लिया। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह बसों में, टेंपो में, टिर्री में यात्री बनकर बैठते हैं और बातों में लगाकर दूसरे यात्री का सामान पार कर देते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए बदमाश
1- राहुल पुत्र सूरजपाल, निवासी बरौला, थाना बन्ना देवी
2- संदीप पुत्र विजय, निवासी नगला कलार, गली नंबर दो बन्ना देवी

पुलिस टीम
सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश गौतम, सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार, सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार वर्मा आदि

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed