{"_id":"5b159f824f1c1b694d8b4b7a","slug":"51528143746-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन बाप-बेटों पर चाकू से हमला, दोनों जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन बाप-बेटों पर चाकू से हमला, दोनों जख्मी
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के ऊपरकोट चंदन शहीद रोड पर सोमवार शाम रंजिशन बाप-बेटों पर चाकू से हमला कर दिया गया। पड़ोसियों की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और इस हमले में दोनों बाप बेटे जख्मी हो गए।
खबर पर पुलिस भी पहुंची, तब तक हमलावर गायब हो गए। इस संबंध में नामजद तहरीर दी गई है। घायलों का इलाज कराया गया है।
बताया गया है कि चंदन शहीद रोड पर रहने वाले मो.अजीज की पड़ोसी परिवार से रंजिश चल रही है। शाम को अजीज अपने बेटे रिजवान के साथ दरवाजे के बाहर चबूतरे पर बैठे थे।
तभी पड़ोसी के बेटों ने आकर मुंहवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने पहले अजीज को चाकू से हमला किया और जब बीच में बेटा आया तो उसे भी चाकू मारा।
विज्ञापन
अजीज कंधे में और रिजवान हाथ में चाकू के हमले से जख्मी हुआ है। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार पड़ोसी व उसके दो बेटों पर मुकदमे को तहरीर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।