{"_id":"5a78c5774f1c1b05738b5c11","slug":"51517864311-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर विवाद से रसलगंज में टला टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल पर विवाद से रसलगंज में टला टकराव
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के अतिसंवेदनशील इलाके रलसगंज में रविवार रात बड़ा विवाद चौकी इंचार्ज की सूझबूझ से टल गया। यहां एक होटल पर खाने पहुंचे युवकों ने शराब पीना शुरू किया और होटल संचालक ने मना किया तो वहां विवाद शुरू हो गया।
हंगामा बढ़ा तो भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई और वहां बैठे युवकों को पकड़कर चौकी ले आया गया। बाद में दोनों पक्षों की बात समझने के बाद उन्हें वहां से हिदायत देकर वापस भेज दिया गया। चूंकि मसला दो समुदायों से जुड़ा था। इसलिए वहां खबर के साथ भीड़ बढ़ती गई और तनाव के हालात बने। मगर फिर घंटों तक पुलिस के सक्रिय रहने पर मसला जहां का तहां शांत हो गया।
वाकया करीब 10 बजे के आसपास का है। रसलगंज के खाने के होटल पर दूसरे समुदाय के कुछ युवक पहुंचे और खाने से पहले वहां बैठकर शराब पीने की बात करने लगे। इस पर होटल संचालक ने इंकार कर दिया और उनमें वहां विवाद शुरू हो गया। हंगामे व विवाद के चलते वहां आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
भीड़ व विवाद की सूचना पर रसलगंज चौकी इंचार्ज भी पहुंच गए। वहां जाकर पता चला कि मसला दो समुदायों से जुड़ा है तो इस पर दरोगा सूझबूझ का परिचय देते हुए युवकों को खींचकर रसलगंज से बाहर चौकी पर लेकर आया। वरना वहां कोई बड़ा विवाद हो सकता था।
बाद में इन युवकों ने होटल संचालक पर अधिक रुपये मांगने का आरोप लगाया। किसी तरह दरोगा ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। मगर आरोप है कि जब यह लोग जाने लगे तो भीड़ ने उन्हें घेरने की कोशिश की थी। मगर दरोगा रामप्रकाश गौतम ने इस तरह की बात नकारी हैं। देर रात तक दरोगा पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त करते रहे। यह वाकया कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता बता दुकानदार पीटा
महानगर के अचलताल पर रामलीला मैदान के बगल में सोमवार शाम हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ युवकों ने एक मोबाइल दुकानदार व उसके सेल्समैन संग जमकर मारपीट की। यह मारपीट वीडियो में कैद हो गई। बीच बचाव में पहुंचे दरोगा को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में तमाम कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने तक पहुंच गए और दुकानदार पहले मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही। मामले में पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
हुआ यूं कि शाम करीब चार बजे खुद को हिंदू जागरण मंच का कार्यकर्ता बताने वाला जितेंद्र कुमार मयंक अग्रवाल की मोबाइल शॉप पर पहुंचा और गारंटी में होने पर मोबाइल बदलने की बात कही। इसी बीच किसी बात पर वहां विवाद हो गया। जितेंद्र का आरोप है कि पहले दुकानदार पक्ष ने मारपीट शुरू की।
मगर जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक वहां जितेंद्र पक्ष हमलावर था और दुकानदार व सेल्समैन को जमकर पीट रहा था। मामले में पुलिस की एंट्री पर भी युवक शांत नहीं हुए। किसी तरह हंगामा शांत हुआ। बाद में यह लोग एकत्रित होकर थाने भी पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि मामले में सीसीटीवी के आधार पर ही कार्रवाई होगी। दोष तय किया जाएगा।