{"_id":"5a64e9964f1c1b8b268b5b25","slug":"51516562838-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बधिर महिला को परिजनों इंतजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक बधिर महिला को परिजनों इंतजार
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उड़ान सोसाइटी को थाना सासनीगेट के पास से मिली मूक बधिर महिला को परिजनों की तलाश है। महिला के दाहिने हाथ पर ‘ओम’ बना हुआ है। महिला मानसिक रूप से स्वस्थ है और अपने सभी कार्य स्वयं कर रही हैं, लेकिन मूक बधिर के चलते उसका ठिकाना पता नहीं चल पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सराय भूखी में कुछ लोगों ने इस महिला को गुड्डी हास्पिटल के पास बैठे हुए देखा, जिसकी सूचना थाना सासनी गेट पुलिस को दी।
पुलिस ने महिला को सुपुर्दगी में लेकर उसके इशारों से बताए गए स्थानों पर पता खोजने का प्रयास किया, लेकिन वह सही पता नहीं बता पाई। उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा को मोबाइल फोन पर सूचना देकर संस्था की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
अधिकार जानकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा के मोबाइल नंबर 9837067681 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।