{"_id":"5cd9da27bdec2207194affa9","slug":"41557781031-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्ष के मासूम के साथ युवक ने किया कुकर्म, मां के साथ की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात वर्ष के मासूम के साथ युवक ने किया कुकर्म, मां के साथ की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक के साथ गांव के ही युवक द्वारा कुकर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवक ने बालक के साथ कुकर्म उस समय किया जब वह अमरूद के बाग में बनी कोटरी में सो रहा था।
आरोप है चीखपुकार की आवाज सुन पहुंची बालक की मां के साथ भी युवक ने अपने दो साथियों के संग मिलकर छेड़छाड़ की। पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर परिवार सोमवार को एसपी क्राइम के पास पहुंचा। एसपी क्राइम ने मामले में कार्रवाई करने को थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
पीड़ित परिवार ने बताया कि आठ मई को बालक अपनी मां के साथ अमरूद के बाग में भूसा लेने गया था। वहां मां भूसा इकट्ठा करने चली गई औैर बालक बाग में बनी कोटरी में सो गया। इतने में गांव के तीन युवक आ गए।
विज्ञापन
एक ने कोटरी के भीतर जाकर बालक के साथ कुकर्म किया और दो पहरेदारी के लिए कोटरी के बाहर खड़े हो गए। चीखपुकार की आवाज सुन बालक की मां कोटरी के पास पहुंची तो तीनों युवकों ने उसे पकड़ लिया। कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी करने लगे। मिन्नतें करने पर उन्होंने पुलिस के पास न जाने की धमकी देकर छोड़ा।
नौ मई को इस मामले में थाना अतरौली पुलिस को शिकायत दी। मगर, पुलिस ने 12 मई तक कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार के अनुसार थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को निर्देश दिए हैं।