फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सातवें दिन मौत ने छीनी चार बहनों से मासूम भाई की कलाई

सातवें दिन मौत ने छीनी चार बहनों से मासूम भाई की कलाई

Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सातवें दिन मौत ने छीनी चार बहनों से मासूम भाई की कलाई
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के गांव पाली मुकीमपुर में 23 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हुए सात वर्षीय बालक ने क्वार्सी स्थित एक ट्रामा में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। उसकी चार बहनों और मां को गहरा सदमा लगा। पांचों की रो-रोकर हालत बिगड़ गई।

बहनें रोते हुए कहने लगीं कि वह अब किसकी कलाई में राखी बांधेंगी। इधर, पिता भी बेसुध हालत में हो गया। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बालक के परिजनों से वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


दीपक शर्मा (7) पुत्र मनोज कुमार शर्मा निवासी पाली मुकीमपुर कक्षा एक का छात्र था। पिता मनोज के अनुसार बालक बिजौली स्थित हरप्रसाद पाठक विद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। 23 फरवरी को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल बस उसे घर के सामने छोड़कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस से उतरने के बाद वह घर आने के लिए सड़क पार कर ही रहा था कि इसी बीच एक स्कार्पियो सवार ने उसे रौंद दिया। बालक को तत्काल क्वार्सी स्थित प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

इधर, उस चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मासूम दीपक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। बहन नेहा, दीक्षा, रिषु, मनु सहित मां की रो-रोकर हालत खराब है।


परिजनों के अनुसार दीपक सभी बहनों से छोटा था। इकलौता बेटा होने से वह सभी को बहुत प्यारा था। इधर, परिवार की इस पीड़ा से गांव में भी शोक की लहर है। शुक्रवार को गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed