फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के बंद मकान से चोरी

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के बंद मकान से चोरी

Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के बंद मकान से चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी गली नंबर चार के बंद मकान से चोरों ने जाल काटकर कई लाख का माल पार कर दिया। डॉक्टर के परिवार के शादी वाले इस घर में चोरी की खबर लगने पर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। गुरुवार देर शाम जब चोरी की खबर लगी तो सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। फील्ड यूनिट की मदद से हुई जांच के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है। अभी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

वाकया इस तरह है कि नगला पटवारी निवासी डॉ. मोहसिन पुत्र एजाज अहमद जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर हैं। वह पांच भाई और तीन बहन हैं। उनके सबसे बड़े भाई नौशाद एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं और नफीस हार्डवेयर इंजीनियर हैं। इन दोनों की 7-8 अप्रैल को शादी होनी है।
विज्ञापन


परिवार में इसी शादी की तैयारियां चल रही हैं। इनका पुस्तैनी मकान पुराने शहर के घास की मंडी इलाके में भी है। बुधवार को सभी परिजन शादी के सिलसिले में पुराने घर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर करीब दो बजे डॉ. मोहसिन मेडिकल कॉलेज से आराम करने के इरादे से नगला पटवारी वाले मकान पर पहुंच गए। जहां ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर देखा कि सभी सामान बिखरा पड़ा है और सेफ आदि खुली पड़ी हैं। खबर पर अन्य परिजन व क्वार्सी पुलिस भी पहुंच गई।

सूचना देकर फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। जहां पाया गया कि टट्टर का जाल काटकर चोर अंदर घुसे हैं और यहां से शादी की तैयारियों के लिए रखे कीमती जेवरात, नकदी, पढ़ाई की डिग्रियां आदि सामान चोरी किया है। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार तहरीर में चोरी गए माल की कीमत का उल्लेख नहीं किया है।


मौखिक तौर पर करीब 35 लाख की नकदी व 10 लाख के जेवर जाने की बात कही है, जो गले नहीं उतर रही। इतनी रकम घर में अगर है तो ताला लगाकर कोई ऐसे नहीं जाएगा। मामला संदिग्ध हो सकता है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। बता दें कि डॉक्टर के दो भाई लखनऊ में शिक्षक हैं। तीन अन्य बहनें शिक्षिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed