हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा इलाके में खेरेश्वर बाईपास के रसूलपुर के पास बृहस्पतिवार तड़के मैक्स वाहन और आलू से भरे ट्रक में भिड़ंत होने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसमें चार से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। मैक्स खुर्जा से सवारियां लेकर अलीगढ़ आ रहा था। जबकि महिलाएं शादी में मजदूरी कर लौट रही थीं। देर शाम तक चाराें मृतकाें की शिनाख्त हो गई।
तड़के लगभग ढ़ाई बजे खुर्जा से सवारियां भरकर मैक्स वाहन अलीगढ़ आ रहा था। इस बीच खेरेश्वर हाईवे पर गांव रसूलपुर के निकट सड़क किनारे खड़े आलू से भरे ट्रक में जा घुसा। ट्रक से टकराते ही मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुज रहे दूसरे वाहनाें के सवारियां आ गए। उन्हाेंने किसी तरह मैक्स में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इस बीच महिलाआें ने दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं में 68 वर्षीय गेंदो देवी व 60 वर्षीय गोविंदी देवी निवासी लच्छिमपुर हैं। वह गभाना से शादी समारोह में पूड़ी बिलाई का काम कर लौट रही थीं।
घायल प्रेम सिंह, सुनील, ओमवती और चालक जहरुद्दीन का इलाज चल रहा है। देर शाम इलाज के दौरान 36 वर्षीय लख्मी व 50 वर्षीय हरीशचंद्र निवासी नगला मसानी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों खुर्जा से किसी शादी से लौट रहे थे। एसओ लोधा के अनुसार, महिलाओं के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए गए हैं, जबकि पुरुषों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।