फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4 killed in Accident

हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत 4 की मौत

Fri, 26 Feb 2016 02:05 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
4 killed in Accident

लोधा इलाके में खेरेश्वर बाईपास के रसूलपुर के पास बृहस्पतिवार तड़के मैक्स वाहन और आलू से भरे ट्रक में भिड़ंत होने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। इसमें चार से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। मैक्स खुर्जा से सवारियां लेकर अलीगढ़ आ रहा था। जबकि महिलाएं शादी में मजदूरी कर लौट रही थीं। देर शाम तक चाराें मृतकाें की शिनाख्त हो गई।

विज्ञापन

तड़के लगभग ढ़ाई बजे खुर्जा से सवारियां भरकर मैक्स वाहन अलीगढ़ आ रहा था। इस बीच खेरेश्वर हाईवे पर गांव रसूलपुर के निकट सड़क किनारे खड़े आलू से भरे ट्रक में जा घुसा। ट्रक से टकराते ही मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुज रहे दूसरे वाहनाें के सवारियां आ गए। उन्हाेंने किसी तरह मैक्स में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस  दौरान पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इस बीच महिलाआें ने दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं में 68 वर्षीय गेंदो देवी व 60 वर्षीय गोविंदी देवी निवासी लच्छिमपुर हैं। वह गभाना से शादी समारोह में पूड़ी बिलाई का काम कर लौट रही थीं। 

विज्ञापन

घायल प्रेम सिंह, सुनील, ओमवती और चालक जहरुद्दीन का  इलाज चल रहा है। देर शाम इलाज के दौरान 36 वर्षीय लख्मी व 50 वर्षीय हरीशचंद्र निवासी नगला मसानी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों खुर्जा से किसी शादी से लौट रहे थे। एसओ लोधा के अनुसार, महिलाओं के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए गए हैं, जबकि पुरुषों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed