फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पहले पति ने दी मार, दूसरे ने भी लगाई दुत्कार

पहले पति ने दी मार, दूसरे ने भी लगाई दुत्कार

Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पहले पति ने दी मार, दूसरे ने भी लगाई दुत्कार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पहले पति के उत्पीड़न से तंग आकर दूसरी शादी करने वाली की मुश्किलें कम नहीं हुई। दूसरे पति ने भी गर्भवती महिला को दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया है। पीड़िता ने शुक्रवार को दूसरे पति और उसके परिजनों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है।

हरियाणा के फरीदाबाद की इंदिरा कालोनी इलाके की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवक की पहली पत्नी का देहांत हो चुका था। पहली पत्नी से एक बच्ची भी थी। युवक शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने बताया कि पति ने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था। शराब के नशे में असहनीय यातनाएं देने लगा। पहली पत्नी की बच्ची के साथ भी मारपीट करने लगा। इसके कारण वह बच्ची को अपने साथ लेकर घर छोड़कर चली गई। उसके बाद शहर के ही नगला कलार क्षेत्र के दूसरे युवक से चार माह पहले शादी कर ली। इस शादी से युवक के परिजन खुश नहीं थे। वह आए दिन लड़ाई करने लगे।
विज्ञापन



परिजनों के दबाव में आकर दूसरे पति ने भी घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि वह कई दिन से स्टेशन और बस स्टाप आदि पर रहने को मजबूूर है। महिला की बात सुनकर एसएसपी ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed