फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   थाना सासनी गेट प्रभारी के समर्थन में उतरे संगठन

थाना सासनी गेट प्रभारी के समर्थन में उतरे संगठन

Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
थाना सासनी गेट प्रभारी के समर्थन में उतरे संगठन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

होटल पर शराब पीकर हंगामा काट रहे लोगों को हिरासत में लेने पर थाना सासनी गेट को घेरकर हंगामा करने के लिए कई सामाजिक संगठनों ने भाजपा नेता की कार्यशैली की निंदा की है। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही भाजपा नेता के इस कृत्य की की जानकारी वह पार्टी के आला कमान को देंगे।

नागरिक चेतना समिति के चौ. एसके सिंह, एचबी बघेल, अशोक शर्मा जेल रोड आदि ने कहा है कि थाना सासनी गेट प्रभारी अरुणा राय ने क्षेत्र में अराजकता को रोकने के लिए एक अच्छा काम किया। शराबियों के चलते महिलाओं और युवतियों का रास्ता चलना मुश्किल हो गया था। महिला होने के नाते यह बात वह अच्छी तरह समझ सकती हैं। रविवार की शाम थाना सासनी गेट क्षेत्र में एक होटल पर करीब 15-20 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। शराबियों में आपस में विवाद होने पर पुलिस ने हंगामा काट रहे करीब 15-20 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद भाजपा नेता और अन्य लोग थाने पहुंच गए थे और शराबियों को छोड़ने की मांग करने लगे थे। समिति के लोगों ने कहा है कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। दूसरी ओर उसके नेता महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते। जनहित मानवाधिकार संघर्ष एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने भी ऐसे भाजपा नेताओं की निंदा की है जो असामाजिक तत्वों की सिफारिश में थाने पर हंगामा काटते हैं। ऐसे लोग थाने से सांठ गांठ भी रखते हैं। लेकिन हित पूरे नहीं होने पर अपनी सुरक्षा और पद का दुरुपयोग करते हैं। इसके लिए वह अपनी ही सरकार की पुलिस पर झूठे आरोप लगाने से भी नहीं चूकते। ऐसे लोगों की सुरक्षा उनसे वापस ली जाए। उन्होंने कहा कि वह और उनका संगठन थाना सासनी गेट प्रभारी के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed