{"_id":"5b80717c42c792462f5ea208","slug":"31535144316-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक को नोटिस जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक को नोटिस जारी
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जवां ब्लाक के छलेसर स्थित मॉडल स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिक्षक को जिलाधिकारी की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। जवाब देने के लिए शिक्षक को 28 अगस्त तक का वक्त दिया गया है।
बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे जिले के नोडल अफसर प्रमुख सचिव (उद्यान) सुधीर गर्ग से कक्षा नौ-दस की छात्राओं ने एक शिक्षक की कई शिकायतें की। जिनमें बच्चों को न पढ़ाना, दिनभर मोबाइल में लगे रहना, छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव करने आदि थे। इन्हीं के साथ कुछ छात्राओं शिक्षक पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप भी लगाए।
मौके पर मौजूद डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने छात्राओं के आरोपों के आधार पर तत्काल शिक्षक को दूसरे विद्यालय में तैनात किया और जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। कमेटी ने छात्राओं से बयान दर्ज किए, जिन्में छात्राएं अपने बयान पर अड़ी रहीं। कमेटी ने डीआईओएस को अपनी रिपोर्ट सौंपी। डीआईओएस ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को यह रिपोर्ट डीएम को अग्रसारित कर दी।
विज्ञापन
अब इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस थमाया है। वहीं शिक्षक को 28 अगस्त तक उस पर लगे आरोपों के संबंध में जवाब देना है। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि नोटिस जिलाधिकारी के माध्यम से नोटिस भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई शिक्षक के जवाब के आधार पर होगी।