{"_id":"5a6a45f54f1c1b7f268b66d0","slug":"31516914165-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी, दस लाख का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी, दस लाख का माल बरामद
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के नगला कलार इलाके के एक मकान में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही थी, जिसे पुलिस ने आबकारी टीम संग छापेमारी कर पकड़ा है। यहां से भारी मात्रा में स्प्रिट सहित दस लाख रुपये कीमत का कच्चा माल मिला है। फैक्ट्री संचालित करने वाला मुख्य सरगना तरुण पुत्र जवाहर निवासी नगला मसानी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी भाग जाने में सफल रहे।
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव व जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम को नगला कलार के लक्ष्मी नगर के नगेश पुत्र मोतीलाल के घर में छापा मारा गया था।
यहां बड़ी मात्रा में नकली शराब बनाने का सामान मिला है। मौके से 500 लीटर स्प्रिट, हरियाणा में बेची जाने वाली शराब के अलग-अलग ब्रांड के 1368 ढक्कन, 5600 रेपर, 500 पेटी बोतल के कवर और 8526 होलोग्राम, एसेंस की बोतल, कलर, 50 लीटर तैयार नकली शराब, 533 बोतल कवर, 4 बोरी खाली बोतलें आदि माल मिला है।
विज्ञापन
यहां पूरा गिरोह काम कर रहा था, जो स्प्रिट से नकली शराब बना कर उसको हरियाणा की शराब के ब्रांड के तौर पर खपाता था। कई वर्ष बाद ये पहला मामला है जब किसी जगह हरियाणा के ब्रांड की शराब बनाने की पूरी फैक्ट्री पकड़ी गई हो। अब तक तो केवल हरियाणा की शराब यहां लाकर बेचने के मामले सामने आते थे। क्योंकि कर कम होने की वजह से हरियाणा में शराब सस्ती है इसलिए उसकी यूपी में तस्करी होती है।
इसके साथ ही मौके से 65 पेटी रायल स्टैग हाफ और बोतल में तैयार माल भी मिला है। इस पूरे माल की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। यहां से मकान स्वामी नागेश पुत्र मोतीलाल व राजू नाम का युवक मौके से फरार हो गया।
फिलहाल तरुण को जेल भेजा जाएगा। बाद में उसे रिमांड पर लेने के बाद कुछ और स्पष्ट होगा। जिस घर में ये फैक्ट्री पकड़ी गई है, वह नगेश का है। नगेश की भूमिका की भी जांच होगी। बाकी अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी टीम में एसआई योगेश गौतम, एसओजी से छोटेलाल के अलावा आबकारी टीम व अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।