{"_id":"5aef6a584f1c1b86098b8ae9","slug":"25-hajari-caught-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 07 May 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में इलाज कराता पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की शाम करीब आठ बजे पुलिस और बदमाशों की मीरपुर-साथा रोड पर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया। उस पर 38 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके दाएं पैर में गोली लगी है, जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथ मौजूद दूसरा बदमाश भाग निकला।
पुलिस ने घायल बदमाश को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश पिछले दिनों हरदुआगंज क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुई लूट में शामिल था। जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय साहनी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताते हैं कि देर शाम सर्विलांस टीम ने हरदुआगंज थाना पुलिस को सूचना दी कि हरदुआगंज क्षेत्र में मुनीश गौर के रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर लूट के आरोपी मीरपुर से साथा रोड पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही शाम साढ़े आठ बजे थाना पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची गई।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। बदमाशों की ओर से की गई तीन राउंड फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे बाइक चला रहे बदमाश ताहिर पुत्र सत्तार निवासी सिल्ला विसावनपुर के दाएं पैर में दो गोलियां लगीं।
गोली लगते ही ताहिर बाइक समेत वहीं गिर गया। इसी बीच उसका साथी इकराम पुत्र लालमन निवासी सिल्ला विसावनपुर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। बदमाशों से मुठभेड़ की सूचना पर क्वार्सी, जवां, अतरौली थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस भागे हुए बदमाश की खोजबीन में जुटी रही।
उधर घायल बदमाश को पुलिस मलखान सिंह जिला अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर हरदुआगंज डा. विनोद सिंह के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर 28 हजार रुपये का इनाम है। उस पर 38 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, 5 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उसके पास से मुनीश गौर के रिश्तेदार के पेट्रोल पंप से हुई लूट के 57540 रुपये भी बरामद हुए हैं।
ताहिर नाम का यह अपराधी 25 हजार का इनामी है और सर्विलांस टीम के निशाने पर था। उसके विषय में गैंग समेत यहां होने की सूचना मिली तो घेराबंदी के दौरान ताहिर के गोली लगी है। उसका साथी भाग गया। उसकी तलाश चल रही है। टीम बधाई की पात्र है। बाकी जिले के अन्य अपराधियों की खोज भी जारी रहेगी।
- अजय कुमार साहनी, एसएसपी।